बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

 



आज 67 साल की उम्र में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। कैंसर से लड़ रहे ऋषि कपूर को सांस लेने में परेशानी के कारण एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था । एक दिन पहले अभिनेता इरफान खान और अब ऋषि की मौत की खबर आने से देश सन्न रह गया है।  इस खबर पर राजनेताओं के रिएक्शन भी आना शुरू हो गए हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई राजनेताओं ने ट्वीट कर ऋषि कपूर की मृत्यु पर दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा कि  भारतीय सिनेमा के लिए यह एक बड़ा नुकसान है, जिसमें एक और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। इस अद्भुत अभिनेता को बहुत याद किया जाएगा।