हमारा देश कोरोना वायरस द्वारा फैलायी जा रही महामारी से जूझ रहा है । हमारे देश की पुलिस,चिकित्सक,स्वास्थ्यकर्मी और अन्य आवश्यक सेवाओं में लगे लोग कोरोना योद्धा या वरियर्स के रूप में कार्य कर रहे हैं | आज इस महामारी से जूझ रहे देश की सेवा में सिविल डिफेन्स (नागरिक सुरक्षा संगठन) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है| हमे यह नहीं भूलना चाहिए कि सिविल डिफेन्स के कर्मचारी किसी भी आपातकाल की स्थिति जैसे बाढ़,भूकंप और अन्य महामारी जैसी आपदाओं में निस्वार्थ तन,मन और धन के साथ देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं| इसी कड़ी में यहियागंज प्रखंड की सिविल डिफेन्स द्वारा ऐशबाग की जनता को कोरोना के बारे में जागरूक किया गया और यह बताया गया कि लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करें| सिविल डिफेन्स के डिविज़नल वार्डन श्री संजय जौहर ने लोगों से कहा कि वह बिना मास्क पहने घर से न निकलें, आवश्यक कार्य हो तभी घर से निकलें अन्यथा घर पर रहें और लॉक डाउन का पालन करें | इस जागरूकता कार्यक्रम का संचालन डिविजनल वार्डन श्री संजय जौहर द्वारा किया गया जिसमे सुरेश मिश्रा (सेक्टर वार्डन) एवं अन्य सेक्टर वार्डन मौजूद रहे|