जनमानस को कोविड- 19 पर जारूकता और जरूरतमन्दों को राशन ही सबसे बड़ी वैक्सीन:राजीव मिश्रा

लखनऊ| आज पूरी मानवता कोरोना के अदृश्य शत्रु के आगोश में आ चुका है ,कोरोना के लक्षण,इलाज जांच एवं कारण निवारण सभी विन्दुओ पर असमंजस की स्थिति है ऐसी दशा में कोरोना के सम्बंध में मोटी मोटी बातें आम जनमानस में फैलाना और सभी को जागरूक करके तथा जो बन्दी के नाते अपना काम नही कर पा रहे ऐसे जरूरतमन्दों तक राशन आदि की सहायता पहुँचाकर इस संकट से आसानी से बचाव किया जा सकता है।इस कार्य केलिए भारत सरकार , राज्य सरकारों के साथ,गैर सरकारी संगठनों और समाज के चिंतको तथा शिक्षाविदों को जुड़कर जागरूकता को व्यापक स्तर पर जोर शोर से युद्धस्तर पर चलाना चाहिये।यह बात ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी एवं एवं महा अभियान के अध्यक्ष श्री राजीव मिश्रा  ने कोरोना  जन जागरण महाअभियान के उद्घाटन मौके पर मीडिया से कहा।इस अवसर पर ट्रस्टी एवं संरक्षक डॉ राजेश शुक्ल ने कहा कि लोकडौन की स्थिति जब तक रहेगी हमारी संस्था राशन वितरण के साथ जनजागरण का महा अभियान युद्धस्तर पर करती रहेगी जिसमे हमारी टीम विभिन्न माध्यमो से आम आदमी तक कोरोना जागरूकता सन्देश न केवल उनके तक पहुचायेगी बल्कि उनको इससे लड़ने केलिए कुशल भी बनाएगी।

                                                                                        वितरण अभियान में सेंट मार्गेट स्कूल बंगाली तोला  तेलीबाग में जरूरतमन्दों को खाद्यान और मास्क सेनेटाइजर वितरित किया गया।जिसमें मुख्य रुप से पूनम मिश्रा, राजन मिश्रा, राजेन्द्र बाजपेयी, मनोज प्रेमी,राजू बाजपेयी, शिव प्रकाश मिश्रा, एवं अनुज अग्रवाल उपस्थिति रहे।पिपरौली गाँव साउथ सिटी रायबरेली रोड पर राशन वितरण में  रामनरेश रावत,अमर नाथ,आयुष शुक्ल,आँचल साहू,प्रेम सिंह रावत,शहनवाज विकास तिवारी,,संजय यादव, एवं सुभाष यादव ने महती भूमिका निभाई। टोलफ्री सहित आज कुल 1750 परिवारों तक सहायता पहुचाई गयी।

                                                                                              मुख्य संरक्षक एडवोकेट विपिन मिश्रा ने बताया कि ट्रस्ट के इस माह अभियान की सेलटैक्स बार के सचिव एड रविशंकर राजपूत,पूर्व अध्यक्ष एड अरुण प्रकाश मिश्रा , अवध बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव एड अनिल मिश्रा,ग्लोब हॉस्पिटल के लोकप्रिय गेस्टरोलॉजिस्ट डॉ दीपक अग्रवाल सहित अनेकानेक प्रतिष्ठित डॉक्टरों,आध्यात्मिक पुरुषों  एवं प्रसिद्ध संगठनों ने भूरी भूरी प्रशंशा किया है| इस अभूतपूर्व कार्य मे अमरजीत सिंह(बाटू)अजय सिंह,उमाशंकर,मोहित मिश्रा, नवीन मिश्र,आयुष मिश्रा लव वर्मा,आदेश शुक्ला का सराहनीय योगदान रहा है