खाद्यान्न वितरण महाअभियान साथ मे कोरोना योद्धाओ का सम्मान




लखनऊ |  54 वे दिन ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के महाअभियान के अंतर्गत जगह जगह राशन वितरण संग कोरोना योद्धाओ का भी सम्मान किया जा रहा है,चीफ ट्रस्टी एवं महाअभियान के अध्यक्ष राजीव मिश्रा ने विनम्र खण्ड सामुदायिक केंद्र पर सवागत और वितरण करते हुए कहा कि आप योद्धाओं के अथक और साहसिक कार्यो ने आज लखनऊ ही नही पूरे राष्ट्र का मस्तक अंतराष्ट्रीय पटल पर ऊंचा किया है,जहाँ अमेरिका जैसे संपन्न देश कोरोना के आगे नतमस्तक है,वहीँ आपने भारत माता  की चारो तरफ जय जयकार किया है।पुष्पवर्षा ,फूल माला और सेनेटाइजर मास्क आदि भेंटकर तालियों की गडगडाहट के बीच कोरोना योद्धाओं का अभिनन्दन और वन्दन किया गया।

                                                                                 आज वितरण अभियान के प्रारम्भ में चिनहट वार्ड,विनम्र खण्ड 2 के सामुदायिक केंद्र पर सफाई कर्मियों,मलिन झुग्गी झोपड़ी और बर्तन पोछा का काम करने वाली महिलाओ जैसे जरूरतमंदो को राशन और मास्क बांटा गया।जिसमें पार्षद प्रतिनिधि शैलेन्द्र वर्मा, महिला मोर्चा की कीर्ति शुक्ला,डॉ दुर्गेश धर दुबे,गोमती नगर व्यापार मंडल के सदस्य दीपक सिंघल,मनीष लदानी,,मनीष निगम,मोहित गुप्ता आदि ने विशेष सहयोग किया।टोलफ्री ऑनलाइन महाअभियान के अंतर्गत आज जुगौली,दिगडिगा,  सराय शेख,चिनहट बाजार,कमता,पटेलनगर,मानसविहार,खुर्रमनगर,कल्याण पुर जैसे 112 स्थानों पर 1070परिवारों तक राशन किट पहुचाई गयी ।कोरोना जनजागरण अभियान में आज उन परिवारों को सामाजिक दूरी,साफसफाई, एवं मास्क लगाने का संकल्प दिलवाया गया जहां जहाँ हमारे स्वयंसेवी राशन लेकर पहुँचे,।मुख्य रूप से आयुष मिश्रा कमलकिशोर त्रिपाठी,अजयसिंह,मोहित मिश्रराहुल कुशवाहा,राकेश भारती,अभयराज आदि सहित 112 स्वयसेवियो ने उक्त चुनौतीपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया।यह जानकारी ट्रस्टी एवं संरक्षक डॉ राजेश शुक्ल ने दी|