लॉकडाउन में गरीबों की पूरी हो रही आस







 

लखनऊ | लॉक डाउन डाउन में 4 अप्रेल से आज 50वे दिन कलाकारों,गजल गायकों,शादी पार्टियों में बैंड बाजा  वाले ,आर्केस्ट्रा और जागरण में गीत गाने वालों को राशन,स्वास्थ्य किट बॉटने के साथ उन पर पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया।चीफ ट्रस्टी एवं महा अभियान के अध्यक्ष श्री राजीव मिश्रा ने कहा कि इन्ही कलाकारों के बल पर शादियों पार्टियों,जगरातो और मंचो पर खुशियां विखरती थी,आज वही मजबूर और जरूरतमंद है ,हमे उनको पूरा सम्मान देना चाहिए, आज 50 दिन पूरे होने पर अपनी टीम को साधुवाद देते हुए श्री मिश्रा ने बताया कि आज हमारे टीम की मेहनत,लग्न और निःस्वार्थ भावना से कार्य करने का यह परिणाम है कि घर घर पहुँचते हुए ममता आज 1लाख 15 हजार असल जरूरतमंद को सहायता पहुचा पाई है।

                                              वितरण अभियान के अंतर्गत आज बजरंगबली वार्ड अलीगंज के मलिन बस्तियों में राशन और मास्क बांटा गया जिसमें मुख्य रूप से पार्षद संजय मिश्रा,विजय भोजपुरिया, मोनू कश्यप,सुरजीत धुँवाधार, एवं चिंटू शर्मा ने सहयोग  किया।नया हनुमान मंदिर पर फल एवं राशन बांटते हुए मोहित मिश्रा, राकेश भारती,अभयराज एवं उमाशंकर प्रमुखतया शामिल रहे। कोरोना जनजागरण के अंतर्गत सामाजिक दूरी,हाथ की सफाई,सब्जियों के सेनेटाइजिंग पद्धति एवं आयुर्वेद को अपनाने का मंत्र प्रदान किया गया जिसमें मुख्य संरक्षक एड विपिन मिश्रा के नेतृत्व में मुख्य प्रभारी नवीन मिश्रा, अजय सिंह,विजय सिंह,लव वर्मा,आदि ने सहयोग किया।