लॉकडाउन तक रहेगा सेवा करने का संकल्प:श्री अमरनाथ सेवा संस्थान

 



                                                श्री अमरनाथ सेवा संस्थान की


सेवा के 36 वे दिन आज जरूरतमंदों को दोपहर का भर पेट भोजन दिया गया | श्री अमरनाथ सेवा संस्थान ने 2 से 3 हज़ार जरूरतमंदो को राशन के पैकट दिए | संस्थान के 6-7 सेवादारों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों  एवं दूर दराज इलाको में तैनात पुलिस बल को भी भोजन के साथ चाय और नाश्ता भी पहुँचाया जा रहा है | श्री अमरनाथ सेवा संस्थान के महामंत्री श्री ओम प्रकाश निगम ने बताया कि जब लॉक डाउन रहेगा तब तक यह जनसेवा निरंतर चलती रहेगी और जरूरतमंदों को खाद्यान्न की कमी नहीं होने दी जाएगी | खाद्य वितरण में श्री अमरनाथ सेवा संस्थान अमीनाबाद के अध्यक्ष श्री हरी कृष्ण रस्तोगी ,महामंत्री ओम प्रकाश निगम ओमी,उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ,मंत्री हरीश श्रीवास्तव,मुकेश गुलाटी,अमीराज सक्सेना, उत्कर्ष,आनन्द सिन्हा, जितेन्द्र अवस्थी,बिन्नू मिश्रा, दिलीप जी सहित अनेक सेवादार शामिल हुए।