ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का संकल्प द्वारा खाद्यान्न वितरण को और अधिक सहज एवं सफल बनाने के लिए टोलफ्री 9455877777 जारी किया गया है जो 24 घण्टे सेवा हेतु तत्पर रहती है।ट्रस्ट के चीफ एवं अध्यक्ष श्री राजीव मिश्रा ने कहा कि हम जरूरतमन्दों के चयन में समाज के वंचितों, प्रवासियों और निःसहायो का विशेष ध्यान रखते है ,टोलफ्री से कोने कोने से जरूरतमन्दों का काल लगातार आ रहे है| 24 घण्टे के अंदर 58 लोगो ने फोन किया जिनको राशन स्थानीय सहयोग से पहुचाया गया। खाद्यान वितरण अभियान लवलेश शर्मा ,मनोज शर्मा, राजेन्द्र सिंह,वीरेन्द्र शुक्ल, ,सुनील गुप्ता,एवं बृजेश मिश्रा सूर्यपाल सिंह, सेक्टर वार्डन,हिमांशु यादव,बृजेश कुमार यादव,पूर्व मंत्री सेंट्रल बार,राजकुमार यादव पूर्व अध्यक्ष संट्रल बार,आदेश यादव- उपाध्यक्ष लखनऊ बार एसोसिएशन,कमल अवस्थी एवं राजाराम यादव की देखरेख में वितरित किया गया | कोरोना के सम्बंध में सरकारी निर्दशो का अनुपालन करवाने,कोविड 19 के प्रति जनजागरूकता फैलाने एवं वितरण अभियान को अधिकाधिक सफल बनाने केलिए मुख्य प्रभारी नवीन मिश्रा सहसंयोजक मोहित मिश्रा ,स्टोर प्रभारी अजय सिंह, शत्रुघ्न रावत,आलोक शर्मा एवं विजय सिंह बंटी आदि पदाधिकारियों ने विशेष योगदान दिया|
ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा असहायों को खाद्यान्न वितरण