मंत्री श्री बृजेश पाठक द्वारा अन्न सेवा जारी


लखनऊ | लॉकडाउन के दौरान देश और प्रदेश के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। योगी सरकार में कानून मंत्री श्री बृजेश पाठक लगातार खुद ही लोगों की मदद कर रहें हैं। उनके राजभवन कॉलोनी स्थित सरकारी कोठी पर सुबह से ही फोन घनघनाने लगता है। यह सिलसिला रात तक चलता है। फोन करने वाले हर व्यक्ति का पहले नाम और घर का पता नोट किया जाता है और फिर उसे भोजन पहुंचाया जाता है। यह क्रम लगभग एक माह से चल रहा है | 


                                                                                        दरअसल हर रोज आठ हजार लोगों को मंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा अपने निजी संसाधनों से भोजन और राशन दे रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान अब तक वह लाखों लोगों को खाना खिला चुके हैं तो कई हजार कुंतल से ज्यादा राशन बांट चुके हैं। लॉकडाउन के दौरान गरीबों को भोजन पहुंचाने के लिए घर पर कंट्रोल रूम खोलने का प्रयोग सफल रहा है।

                                                                                         मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि लॉकडाउन के कारण रोज कमाने-खाने वाले परिवार संकट में हैं। काम-धंधा ठप होने से ऐसे लोगों के पास राशन खरीदने के पैसै नहीं हैं। रेल और बस सेवा बंद होने से बाहर के भी तमाम लोग लखनऊ में फंसे हैं। इन लोगों के बारे में ख्याल करते हुए आवास पर फूड कण्ट्रोल रूम की स्थापना की। 0522-2239999 नामक नंबर को सार्वजनिक कर दिया। पहले ही दिन सात सौ से ज्यादा लोगों ने फोन किए|