उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा:ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का खाद्यान्न वितरण अभियान अदभुत, अविस्मरणीय और अप्रतिम


ममता चैरिटेबल के ट्रस्ट लगातार चल रहे खाद्यान वितरण अभियान एवं कोरोना योद्धाओं  के सम्मान कार्यक्रम को प्रदेश के कोने कोने मे सराहा जा रहा है।चीफ ट्रस्टी एवं अभियान के अध्यक्ष श्री राजीव मिश्रा की निराश्रितों,वंचितों एवं निःसहायो की मदद के प्रति इस  जज्बे एवं लग्न को देखकर सभी  प्रशंसा कर रहे है | ममता चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अभियान के अध्यक्ष श्री राजीव मिश्रा ने बताया कि कोराना काल मे हम गरीबों को भूख पेट नहीं सोने देंगे और इस संकल्प के साथ अपनी 182 लोगो की मजबूत स्वंयसवी टीम के साथ 24 घण्टे सेवा में तत्पर  है।5 किलो आटा,3 किलो चावल ,एक किलो दाल, नमक मसाला से युक्त पैकेट तैयार करवा कर ,प्रधानमंत्री के दो गज दूरी वाले मन्त्र एवं सरकारी मानदण्डों को ध्यान में रखते हुए चयनित क्षेत्रो में जाकर राशन एवं जरूरतमन्दों को मास्क इत्यादि वितरित किया जाता है।इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने गाड़ियों और कार्यकर्ताओ को पास भी प्रदान किये है तथा नगर निगम ने संस्था को सम्बद्धत्ता भी दी है। अभी तक 4200 परिवारों को सहायता पहुँचाई जा चुकी है|  दरुगोदम,अकबरी गेट,भूसा मंडी,ऐशबाग मलिन बस्ती,,मोतीझील एवं काशीराम योजना के 322 लोगों को टोल फ्री 945587777 से इमरजेंसी सेवा प्रदान की गई ।अभी तक कुल 68200 लोगो को राशन की सहायता दी जा चुकी है|  राम तीर्थ वार्ड नरही में वितरण के दौरान शिवशंकर,शर्मा,सदानंद साहू,अभिषेक कनौजिया,राहुल गुप्ता,विनोद कश्यप शामिल रहे, सोना विहार के फरीवाले और ठेले वाले परिवारों को रमाशंकर राजपूत लवलेश वर्मा,बृजेश मिश्रा, राजीव गुप्ता,सुनील गुप्ता मनोज सिंह एवं समीर तिवारी की देखरेख में राशन वितरित किया गया| पारा में राम विहार मानवता इंटर कालेज के वंचित प्रवासियों एवं शोषित परिवारों के मध्य राशन वितरण करते हुये पूर्व पार्षद नागेंद्र  सिंह,नमन सिंह,अरविंद सिंह,मनीष ओझा,आलम नगर,पार्षद रेखा सिंह,देवाशीष एवं मण्डल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा ने कोविड - 19 के सम्बंध में जागरूकता के महत्व को भी बताया|  गोदाम से लेकर गलियों तक राशन वितरण में टोलफ्री सेवा,जरूरतमन्दों की चयन का कार्य सरकारी मानकों के अनुपालन ,यातायात,एवं अनेकानेक समस्याओं का सामना करते हुए अजय सिंह विजय सिंह,नवीन मिश्रा मोहित मिश्रा,आयुष,सूर्यांश ,शत्रुघ्न रावत एवं एडवोकट विपिन मिश्रा का महती योगदान  प्रशंसनीय है। यह जानकारीअभियान के संरक्षक एवं संस्थापक ट्रस्टी डॉ राजेश शुक्ला ने मीडिया को दिया