श्रीदुर्गाजी मंदिर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ



 लखनऊ। श्री दुर्गाजी मंदिर धर्म जागरण एवं सेवा समिति शास्त्री नगर ने मां भगवती की कृपा से 70 दिनों की निर्बाध अन्न आपदा सेवा पूर्ण होने पर कल्याणकारी आश्रम श्रीदुर्गाजी मंदिर शास्त्री नगर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर मां भगवती के सभी भक्तों ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ करके मंदिर प्रांगण के वातावरण को भक्तिमय में बना दिया एवं सभी भक्तगण झूमकर नाचने पर सभी ने अपने आनंद के सागर पराकाष्ठा तक ले गएI इस मौके माता रानी को अन्नपूर्णा का भोग लगाकर पर राहगीरो, कार्यकर्ताओं, सेवादारों के लिए भोजन प्रसादी भंडारा एवं कुआं  ठंडा जल सेवा की गई। मंदिर समिति के संस्थापक अध्यक्ष ताराचंद जी ने बताया कि 70 दिन की अन्न आपदा सेवा के सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और सेवादार को अपनी सेवा देने के लिए सभी का अभिनंदन किया गया। इन सेवा कार्य में मनीष कुमार, डॉक्टर आशु गोयल अजय सिंह, रामू, दिलीप आर्य, ओमप्रकाश धानुक, पीयूष, अंबुज शुक्ला, सुजीत कुमार, मनोहर लाल, रामनरेश, अरविंद शर्मा, रणविजय सिंह, कन्हैया श्रीवास्तव, सौरभ, बीनू यादव, महेश विश्वकर्मा, श्रीराज विश्वकर्मा, अभय द्विवेदी, अनिल त्रिवेदी, किशोर त्रिपाठी अपनी सेवा प्रदान की।