सम्मान समारोह आयोजित किया गया|




 

ममता चैरीटेबल ट्र्स्ट लखनऊ के  तत्वाधान में शहनाई गेस्ट हाउस विकास नगर सभागार में सामाजिक दूरी एवं अन्य सरकारी चिकत्सीय मानकों का अनुपालन करते हुए लखनउ नगर निगम के माननीय पार्षदों को उनके अदम्य साहस तथा कोरोना  के लोकडौन काल  मे उनके योगदान केलिए  दुशाला,पुष्पगुच्छ, मास्क,सेनेटाइजर भेंटकर कोरोना योद्धा रत्न सम्मान से संम्मानित किया गया।इस अवसर पर चीफ ट्रस्टी राजीव मिश्रा एवं माननीय रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह जी के सुपुत्र एवं बारिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह ने संयुक्त रूप से  पाँच सूत्रीय ममता कोरोना जनजागरण संकल्प दिलवाया संस्थापक अध्यक्ष राजीव मिश्र ने बताया कि सम्मान एवं जनजागरण।कार्यक्रम को कोरोना बचाव प्रबंधन के आधार पर सुनिश्चित किया गया था।आज इस महामारी से बचने केलिए जनजागरण और कोरोना योद्धा सम्मान नितांत अनिवार्य है,इसके लिए सबको आगे आना चाहिये| इस मौके पर मुख्य रूप से  वरिष्ठ पार्षद राम कृष्ण यादव,राघवराम तिवारी, रजनीश गुप्ता,मुन्ना मिश्रा, राजेश मालवीय,सुधीर मिश्रा बबलू,कुमकुम राजपूत,सन्तोष राय,प्रमोद सिंह राजन,पृथ्वी गुप्ता आदि पार्षद मौजूद रहे।कार्यक्रम प्रबन्धन में नीलिमा त्रिपाठी,संतोष प्रकाश जोशी,साधना मिश्रा,उमाशंकर,गौरव त्रिपाठी,विजय सिंह,ने विशेष योगदान दिया।उक्त जानकारी संस्थापक ट्रस्टी डॉ राजेश शुक्ला ने दिया|