कार्यक्रम की जानकारी देते अग्रवाल सभा के संरक्षक और पूर्व सांसद श्री बनवारी लाल कंछल |
लखनऊ | महाराजा अग्रसेन जयंती के शुभ अवसर पर आज तिलक नगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में एक विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया | यज्ञ का आरम्भ अग्रवाल सभा के संरक्षक श्री बनवारी लाल कंछल और महामंत्री श्री अमित अग्रवाल द्वारा पूजा किया गया| इसके बाद समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा यज्ञ किया गया | श्री बनवारी लाल कंछल जी ने बताया कि अग्रवाल समाज हमेशा से समाज सेवा में लगा रहा है और आज भी सेवा में तत्पर है | इसके अलावा उन्होंने महाराजा अग्रसेन जी के बारे में जानकारी दी | कार्यक्रम का समापन आरती से किया गया और प्रसाद वितरित किया गया| कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभा के संरक्षक श्री बनवारी लाल,लोकराम अग्रवाल,राजेंद्र अग्रवाल,अध्यक्ष श्री सीताराम अग्रवाल,कोषाध्यक्ष श्री विवेक गोयल, सुरेश कंछल, महामंत्री श्री अमित अग्रवाल और मीडिया प्रभारी देवाशीष(देव) उपस्थित रहे |