लखनऊ| हरी ओम वर्मा | उत्तर प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति योजना का शुभारम्भ मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय लखनऊ में किया गया | कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत ५ लाभार्थियों को मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया | इसके अतिरिक्त माताओं को हाइजीन किट भी वितरित की गयी | बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत मेधावी छात्राओं को २५०० का चेक भी दिया गया | कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे |