कोरोना : 24 घंटे में संक्रमण के कुल 13,742 मामले


देश में पिछले 24 घंटे में 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,46,907 है। जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.33 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कुल 13,742 मामले सामने आए जबकि इसी दौरान 14,037 लोग उपचार के बाद ठीक हुए। इससे उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 399 मामलों की गिरावट आई है। 

पिछले एक सप्ताह में 12 राज्यों में रोजाना औसतन 1000 से ज्यादा नए मामले आए। इनमें महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, दिल्ली और हरियाणा शामिल हैं। मंत्रालय के मुताबिक केरल और महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह रोजाना औसतन 4,000 मामले आए।