उत्तर प्रदेश लकड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री मुन्नू भैया का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया










ऐशबाग स्थित उत्तर प्रदेश लकड़ी व्यापार मंडल के कार्यलय पर अध्यक्ष श्री मुन्नू भैया का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री बनवारी लाल कंछल(पूर्व सांसद एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिधि व्यापार मंडल) और लकड़ी मंडी के लोग शामिल हुए | सर्वप्रथम श्री मुन्नू भैया द्वारा केक काटा गया उसके बाद माल्यार्पण किया गया | अंत में लड्डुओं का वितरण किया गया | कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष श्री अयाज़ अहमद, स्टेट जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी देवाशीष,कोषाध्यक्ष संदीप पोद्दार ,उपाध्यक्ष बृजेश पांडेय ,पप्पू शुक्ला,रामवचन,मनोज पांडेय,मुन्ना तिवारी,दीपक तिवारी,बिलाल खान,फरीद अहमद,गप्पू,रमजान अली,मनोज शुक्ल आदि शामिल हुए |