कोरोना का जल्द होगा नाश,ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने जगाई आस



       कोरोना रिलीफ किट का वितरण करते श्री राजीव मिश्रा 

देवाशीष(देव) ममता चैरीटेबल ट्रस्ट कोरोना के दूसरी लहर में भी लखनऊ में  गरीब-लाचार जरूरतमन्दों केलिए आशा और भरोसा बनकर अपने दवाई एवं कोविंड रिलीफ किट सहायता अभियान के अंतर्गत आक्सीजन की व्यवस्था, आवश्यक दवाइया,कोविड प्रोटोकाल के अनुसार मास्क,सेनेटाइजर और भाप लेने केलिए भाप मशीन तक वितरित कर रही है।पूर्व चयनित जरूरतमंद पीड़ितों की मदद के साथ ट्रस्ट लखनऊ के सभी बड़े चौराहों पर कैम्प लगाकर सहायता प्रदान कर रही है।इसी क्रम में आज बालागंज,मोतीझील,संजय नगर, करेहटा और गुडशेड  चौराहे पर युद्धस्तर पर वितरण का कार्य सम्पन्न किया गया।चीफ ट्रस्टी एवं अभियान के प्रवर्तक राजीव मिश्र ने बताया कि वितरण के साथ हमारी टीमें दिन-रात जरूरतमन्दों के सम्पर्क में बनी रहती है जिससे उनका हाल चाल तथा जरूरते पता चलती रहे जिससे इस संकट में लाचार लोग अपनेपन का एहसास कर सके,हमारा उद्देश्य सहायता के साथ ममता और सेवा भाव प्रदान करने का है।
                                                                  आज के वितरण अभियान में अधिवक्ता श्री विपिन मिश्रा,उमेश मिश्रा मंडल महामंत्री,अर्जुन सोनकर मंडल उपाध्यक्ष, रंजीत गुप्ता, उदय चौरसिया,विनोद मिश्रा ,राहुल तिवारी, अभिषेक यादव,कमल किशोर त्रिपाठी सहित टीम के सक्रिय सदस्यों ने अमूल्य योगदान देकर अभियान को सफल बनाया।