मजलूमो व मजदूरो पर ममता की छाया,कोविड किट सहायता अभियान लाचारों को खूब भाया








लगभग 2 महीने से चल रहे दवाई एवं कोविड किट सहायता अभियान के अंतर्गत आज ममता चैरीटेबल ट्रस्ट ने ऐशबाग लकड़ी मंडी में कैम्प लगाकर मजलूम और मजदूरों को मास्क,सेन्टाइजर, भाप मशीन तथा हजारों जरूरतमन्दो को कोविड किट वितरित किया गया।वही  चौराहों पर लगने वाले विभिन्न लेबर अड्डो पर ममता की विभिन्न टीमें पहुचंकर कोविड सहायता उपलब्ध कराई।इस मौके पर चीफ ट्रस्टी रजीव मिश्रा ने कहा कि जब तक कोरोना का तालाबंदी रहेगा हमारी टीम पूरी सक्रिय और समर्पण के साथ सहायता पहुचती रहेगी। संरक्षक ट्रस्टी डॉ राजेश शुक्ल ने बताया कि प्रदेश के कोने कोने से विभिन्न संस्थाओं, प्रबुद्ध जनों,महान हस्तियों के साथ  साथ मजलूम व मजदूरों के  बीच से भी ट्रस्ट के इस महाअभियान की खूब प्रशंसा आ रही है|
                                                        वितरण अभियान में मीडिया प्रभारी देवाशीष (देव), की उपस्थिति में लोकप्रिय पत्रकार तथा स्टेट पेंथर नियुज के संस्थापक "स्वर्गीय मुन्नू भैया " को श्रद्धांजलि  करते हुए उनके व्यकितत्व तथा कृतित्व को याद किया गया।वितरण प्रबन्धन में अभियान प्रभारी नवीन मिश्रा,आयुष मिश्रा, गौरव पांडे,उमाशंकर, राहुल टिवरो ने पूरी टीम के साथ अपना अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया।