देवाशीष (देव) आज मध्य मंडल 4 द्वारा ऐशबाग लकड़ी मंडी चौराहे पर कोविड-19 वैक्सीन जागरूकता अभियान चलाया गया | जिसमें लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया गया | भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनता को यह बताया कि वैक्सीन लगवाने से ही कोविड-19 से बचाव संभव है | जनता को यह भी बताया गया कि वह मास्क,सैनीटाइजर का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे | जागरूकता अभियान में जीतेंद्र राजपूत (अध्यक्ष मध्य मंडल-4) , मनोज रस्तोगी (महामंत्री), नवीन विरमानी (वार्ड अध्यक्ष), आनंद शर्मा (सह संयोजक), सुमित गुप्ता (बूथ अध्यक्ष),चन्द्रिका प्रसाद (बूथ अध्यक्ष) ,एन०के०शुक्ला (उपाध्यक्ष) और देवाशीष (देव) मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे |
भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोविड-19 वैक्सीन जागरूकता अभियान चलाया गया