भाजपा मध्य मंडल 4 द्वारा गांधी जयंती मनाई गई
देवाशीष (देव) | आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मध्य मंडल 4 द्वारा स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम चलाया गया जिसमें रामनगर स्थित सिद्धनाथ मंदिर पार्क में सफाई अभियान चलाया गया | कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को याद किया गया और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया |कार्यक्रम में मुख्य रूप से नामित पार्षद श्रीमती रजनी चौधरी, पूर्व सदस्य विधान परिषद श्री विंध्यवासिनी कुमार, भाजपा मीडिया प्रभारी देवाशीष (देव), नगर महिला मोर्चा मंत्री श्रीमती बबीता सक्सेना, वार्ड अध्यक्ष शार्दुल,मंत्री रवि जायसवाल, महामंत्री राजीव बाजपेई, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती जानकी सिंह एवं सफाई कर्मी उपस्थित रहे