ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का कंबल वितरण महाअभियान,उमड़ा जन सैलाब

 ममता एवं जनकल्याणकारी कार्यों का पर्याय बन चुकी ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक बार फिर अपनी ममतामयी छवि का उदाहरण देते हुए ठिठुरती ठंड में जरूरतमंद हजारों लोगों को कंबल वितरित किए |  इस कंबल वितरण महाअभियान अभियान का शुभारंभ आज ग्वारी गांव, शंकर चौराहे पत्रकारपुरम सामुदायिक केंद्र गोमती नगर में हुआ | कंबल वितरण अभियान में लगभग 4000 लोगों को कंबल वितरित किया गया|  इससे पूर्व भी ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हजारों लोगों को कंबल वितरित किया जा चुका है |  



इस ठिठुरती ठण्ड में कम्बल वितरित करना निश्चित ही ममता चैरिटेबल ट्रस्ट किया गया एक महान कार्य है  कार्यक्रम में मुख्य रूप से न्यायमूर्ति रंगनाथ मिश्रा, ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी राजीव मिश्रा, पार्षद रामकृष्ण यादव, संजीव सिंह,संजय दीक्षित, शुभम गौतम,विकास यादव,हरिहर शुक्ल रामकुमार यादव, संदीप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे |