ममता चैरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव मिश्रा ने मंचासीन अतिथियो का ममता ट्रस्ट का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। श्री मिश्र ने उपस्थित जनों को नियमित योगाभ्यास का संकल्प दिलवाते हुए भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में तल्लीन हो जाने का आह्वाहन किया। श्री मिश्र ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान चलाकर ममता चैरीटेबल ट्रस्ट भारत को विश्वगुरू बनाने के संकल्प के साथ सतत क्रियाशील है।योग गुरु पियुष्कान्त जी ने अपने योग जीवन का सबसे भव्य आयोजन बताते हुए ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यबाद किया।नगर निगम के जोनल अधिकारी अरुण चौधरी ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए ,नियमित योग केलिए लोगो को संकल्पित होने की जरूरत पर बल दिया
उक्त अवसर पर गौरव पांडे,शिवेंद्र मिश्रा,राजीव तिवारी,राजेश्वरी त्रिपाठी, डॉ दुर्गेशधर दुबे,प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी डॉ राजेश शुक्ला ने किया।