मां काली के बारे में विवादित और अपमानजनक बयान देने वाली टीएमसी सांसद महुआ मित्रा का पुतला ऐशबाग लकड़ी मंडी चौराहे पर जलाया गया| कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती बबीता सक्सेना नगर मंत्री भाजपा ने बताया कि मां काली के बारे में जो टिप्पणी टीएमसी सांसद द्वारा की गई है वह क्षमा योग्य नहीं है और असहनीय है| इसी को लेकर हमने सांसद का पुतला दहन किया है| हिंदुस्तान अपने देवी - देवताओं का अपमान किसी भी कीमत पर नहीं सहेगा |कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री साकेत शर्मा पूर्व पार्षद, देवाशीष देव मीडिया प्रभारी भाजपा, श्रीमती संगीता राज, श्रीमती प्रतिभा रावत नगर उपाध्यक्ष भाजपा ,श्री राजेश राज, श्री अंजनी सिंह, श्रीमती जानकी सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल हुए|
सांसद महुआ मित्रा का पुतला दहन किया गया