लखनऊ |आज दिनांक 28 सितम्बर 2022 को लखनऊ आज गवर्मेंट गर्ल इंटर कॉलेज,शहमिना रोड वजीरगंज में देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः की थीम पर कार्यक्रम हुआ। एडीसीपी वेस्ट श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा जी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे उन्होंने बच्चो का हौसला बढ़ाया। बता दे की एडीसीपी वेस्ट चिरंजीव नाथ सिन्हा जी सरकारी स्कूलों में पड़ने वाले बच्चों के लिए अक्सर कुछ ना कुछ नेक काम करते रहते है |
कोरोना काल में भी बेजुबान जानवरों के खाने सहित गरीबों के भोजन की जिम्मेदारी निभा चुके वह। उक्त कार्यक्रम में एसीपी कैसरबाग,प्रिंसिपल मीनाक्षी त्रिपाठी, एस आई पूजा तोमर,महिला कांस्टेबल सोनिया पिंक,इंचार्ज कॉस्टेबल जोन सुजाता व संध्या मौजूद रही। एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहां आज का युग ऐसा युग है! जिसमें महिलाओं को संविधान में कई अधिकार दिए गए हैं |आज महिलाओं ने इस विकासशील भारत को विकसित बनाने के लिए अपना योगदान दिया है परंतु फिर भी उन्हें कई बार अलग-अलग रूपों में प्रताड़ित किया जाता है तथा उनके अधिकारों का हनन किया जाता है |आज हर साल किसी भी परीक्षा में महिलाएं सम्मान रूप में शामिल होती हैं! तथा कई बार पुरुषों से अधिक अंक भी लाती हैं! परंतु कहीं ना कहीं यह भी सच है! कि पैतक सत्ता समाज होने के कारण पुरुषों को भी मान सम्मान दिया जाता है तथा आज भी कई ऐसे प्रांत हैं जहां बेटियों के होने पर निराशा जाहिर की जाती है! आज कई महिलाएं जैसे किरण बेदी- सुष्मिता सेन- सुचेता कृपलानी- आदि शक्ति हैं! इसी तरह हमें महिला शक्ति करण जागरूक करना है|छायाकार: सुरेश मिश्रा