अजय त्रिपाठी मुन्ना भाजपा में शामिल

 


 

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी अजय त्रिपाठी मुन्ना   ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की l प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने सभी लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई l अजय त्रिपाठी मुन्ना ने कहा कि भाजपा की सरकार जन कल्याणकारी सरकार है और इस नगर निकाय चुनाव में सभी दलों का सूपड़ा साफ हो जाएगा